उत्तराखंड (देहरादून) 28 जुलाई 2025: राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रबंधन समिति सदस्य व मास्टर ट्रेनर डा. अनिल वर्मा ने अग्नि शमन, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। साथ रक्तदान एवं नशे को लेकर भी जागरूक किया।
आसरा ट्रस्ट द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में यूथ रेडक्रास के डा. अनिल वर्मा ने फायर सेफ्टी ट्रेनिंग के तहत आग बुझाने के रासायनिक अग्नि शमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया।
साथ ही हार्ट अटैक से ग्रस्त मृतप्राय व्यक्ति को पुनर्जीवित करने हेतु सीपीआर की प्रक्रिया बताई। इसके अलावा भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, हवाई हमलों आदि से क्षतिग्रस्त भवनों के मलबे आदि से सुरक्षित निकालकर उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया। शिविर में आसरा ट्रस्ट के मेडिकल एक्जीक्यूटिव शिवम चौधरी, वार्डन यशवंत कुमार, वार्डन खिमानंद शर्मा, केयर टेकर शिवम चमोली, हरिकृष्ण राय, राजबीर रावत, मंजू बाला, वंदना, अमित, सुभाष बलोदी सर्वेश्वरी, प्रियांश, सीपीओ शोभा रानी, जोन लीडर अजय प्रसाद, सुरेश, रचना रावत, शायरा अंसारी, प्रियंका भट्ट, दिगम्बर सिंह, बिपिन सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
