दलाई लामा के 90वें जन्म दिवस पूर्ण होने पर कलर्स आफ तिब्बत कार्यक्रम
उत्तराखंड (देहरादून) 16 जुलाई 2025: दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पूर्ण होने के अवसर पर कलर्स आफ तिब्बत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिब्बत के रंग-बिरंगे संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और खान पान को प्रदर्शित किया गया।
मॉल आफ देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सतपाल महाराज, अमृता माता, माता मोहना कुमारी के साथ तिब्बती सेटलमेंट आफिसर त्सावांग फुटसोक मौजूद रहे। दलाई लामा के 90वें जन्मदिन को इस वर्ष करुणा वर्ष घोषित करते हुए मनाया जा रहा है। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड का एक मानचित्र को भी लॉन्च किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटक स्थलों का दर्शाया गया है। इसके अलावा दून बेकर्स एसोसिएशन के सहयोग से पेस्ट्री व मिठाई लांच की गई जोकि तिब्बती व्यंजनों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली सामग्री से बनी हैं। कार्यक्रम में तिब्बती कलाकारों ने स्नो लायन नृत्य के साथ-साथ अन्य मंत्र मुग्ध कर देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी कर मन मोह लिया।
