उत्तराखंड (डोईवाला) 27 जून 2025: सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला के संचालक मंडल के लिए चार जुलाई को चुनाव होंगे, जिसमें लिए बुधवार को 22 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। छह सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध हैं, जबकि चार सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालक मंडल के 11 सदस्यों का चुनाव होना है, लेकिन 10 सीटों के लिए ही नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। कान्हरवाला सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस प्रकार कुल 11 में से 10 सीटों के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं, जिसमें से छह सीट जौलीग्रांट से ताना देवी, डोईवाला से ओमवती, छिद्दरवाला से जितेंद्र कौर, रानीपोखरी से संतोष कुमार, श्यामपुर से विचित्र सिंह और भानियावाला से कुसुम देवी ने एक मात्र नामांकन प्रपत्र खरीदा हैं, जिससे निर्वाचन का रास्ता निर्विरोध तय हो गया है, जबकि माजरीग्रांट में दयाराम, दलजीत सिंह, सरजीत सिंह और हरभजन सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं, मारखम ग्रांट प्रथम से कंचन अरोड़ा, तेजपाल सिंह और कमल कुमार, मारखम ग्रांट द्वितीय से परमजीत सिंह, नाथीराम, मोहन सिंह, किशन सिंह और नरेंद्र ने नामांकन पत्र खरीदा है। दूधली से भगवान सिंह, पवन कुमार और उम्मेद सिंह ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी, जबकि शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र वापस लिए जा सकेंगे।
