उत्तराखंड (देहरादून) 25 जून 2025: आटो चालक ने कुछ व्यक्तियों पर मारपीट करने व मकान हड़पने का आरोप लगाया है।
नौहर सिंह निवासी नेहरू कालोनी, आदर्श नगर ने बताया कि उनके परिवार के साथ नागेश, नानू, उसकी मां व उसकी बहन काफी समय से मारपीट करते आ रहे हैं। 22 जून को जब वह अपने आटो से घर जा रहा था तो आरोपितों ने उसे घेरने की तैयारी कर ली। जब उसे इसकी भनक लगी तो वह जान बचाने के लिए कोतवाली चला गया। आरोपित बाहर उसका इंतजार करने लगे। रात दो बजे जब वह शहर कोतबाली से बाहर निकला तो आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और सिर पर तेजधार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया
