उत्तराखंड (देहरादून) 23 जून 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की देखरेख में डिजिटल भुगतान आसूचना (डीपीआईपी) विकसित करने की पहल को तेज करते हुए इस मंच में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के प्रमुख प्रमुख बैकों बैंकों को शामिल किया गया है। मंच डीपीआईपी का मकसद डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाना है। इसकी स्थापना डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के रूप में की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि प्रस्तावित मंच का मकसद तत्काल खुफिया जानकारी साझा करने और एकत्र करने की सुविधा देकर धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित इकाई का संस्थागत ढांचा के बैंकों की मदद से बनाया जाएगा, क्योंकि धोखाधड़ी एक आम समस्या है।
इस महीने की शुरुआत में, इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी ताकि मंच की संरचना को अंतिम रूप दिया जा सके।
