उत्तराखंड (मसूरी)23 जून 2025: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में पालिका लीज धारकों का किराया जमा कराने व भोटिया मार्केट में नियमों को ताक पर रख कर स्कूटी संचालकों को दुकानें किराये पर दिए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को लीज एंड रेंट एसोसिएशन के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की गई कि नगर पालिका परिषद लीजधारी किरायेदार हर वर्ष की तरह पालिका में किराया जमा करवाना चाहते है, लेकिन इस संबध में पालिका द्वारा कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश न दिए जाने के कारण किराया जमा नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में मसूरी लीज एवं रेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद राणा, नागेद्र उनियाल, चंद्रभान सिंह चौहान, शंभू प्रसाद सकलानी आदि थे। वहीं, पालिकाध्यक्ष को नगर पालिका भोटिया बाजार के दुकानदारों ने भी ज्ञापन दिया। कहा कि भोटिया मार्केट में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्कूटी संचालकों को दी है जो वहां स्कूटी पार्क करते हैं, जिसके कारण बाजार में पूरे दिन जाम लगा रहता है। पालिकाध्यक्ष से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सलीम अहमद, अमित गुप्ता, सहित भोटिया मार्केट के दुकानदार थे।
