उत्तराखंड (देहरादून) 14 जून 2025: यूपीसीएल का डिजिटल भुगतान 80 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। इसकी जानकारी निगम के अधिकारियों ने दी।
डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भी यूपीसीएल कदम उठा रहा है। इसके परिणामस्वरूप यूपीसीएल के डिजिटल इंडिया व डिजिटल उत्तराखण्ड की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस वित्तीय वर्ष में यूपीसीएल के 80 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान के लिये डिजिटल माध्यमों को अपनाया है जो राज्य में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि यूपीसीएल का डिजिटलीकरण का श्रेय उपभोक्ता जागरूकता, यूपीसीएल द्वारा समय-समय पर चलाये गये डिजिटल अभियान, मोबाइल एप, पोर्टल व अन्य ई-गेटवे की सुविधा को जाता है। इसके अतिरिक्त बिल भुगतान में पारदर्शिता, त्वरित रशीद प्राप्ति, कैशबैक छूट जैसी सुविधाओं से भी उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों के उपयोग के लिए प्रेरित हुए हैं। यूपीसीएल का लक्ष्य है कि आने वाले समय में 90 प्रतिशत से अधिक बिल भुगतान डिजिटल माध्यमों से हो, ताकि प्रदेश में पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि हो सके।
