उत्तराखंड (देहरादून) 14 जून 2025: घूमने के शौक और नशे की महंगी लत ने एक ग्रेजुएट को चोर बना दिया। बाइक चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास चोरी की बाइक बरामद हुई है।
थाना कैंट पुलिस के अनुसार 10 जून को आनंद मोहन बडोनी मूल निवासी भटवाड़ी उत्तरकाशी हाल निवासी टीचर्स कॉलोनी गोबिंदगढ़ ने तहरीर दी कि उनकी बाइक को चोर ने उनके घर के बाहर से चोरी कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यमुना कॉलोनी के पास से कुलदीप मूल निवासी मलवान पुलिस स्टेशन मलवान अलीगंज एटा उत्तर प्रदेश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ मे आरोपित ने बताया कि वह ग्रेजुएट है। नशे व अन्य जरूरतों की पूर्ति व घूमने के शौक को पूरा करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
