उत्तराखंड (देहरादून) 13 जून 2025: जिलाधिकारी सविन बसंल ने जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाइलों को निकालते हुए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने नई सस्ता गल्ला की 28 दुकानों के लिए टेंडर करने के निर्देश दिए। जून तक किए जा सकते हैं।
विभिन्न नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रातंर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन 15 जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत नई राशन की दुकानों के लिए परिसीमन क्षेत्र देहरादून अंतर्गत दीपनगर, चकशाहनगर, डिफेंस कालोनी, करागी, देहराखास, विद्या विहार, बंजारावाला, मुस्लिम बस्ती, ब्राह्मणवाला, संस्कृति लोक कालोनी, ब्रहामपुरी है। क्षेत्र मियांवाला अंतर्गत नत्थुवाला, बालावाला, डालनवाला अंतर्गत बारीघाट कैनाल रोड, दून विहार जाखन, नगर निगम ऋषिकेश अंतर्गत अम्बेडकर चौक, अद्वैतानंद मार्ग, मुखर्जी चौक, आईडीपीएल, इन्द्रानगर, आशुतोष नगर, क्लेमेंटाउन अंतर्गत लक्खीबाग, मुस्लिम कालोनी, भारूवाला, इंदरपुरी फार्म डिकोटा, भण्डारीबाग, कनाट प्लेस अंतर्गत चुक्खुवाला, नगर पालिका मसूरी अंतर्गत बर्लोगंज, रायपुर अंतर्गत हरबंशवाला, महेश्वरी विहार, जैन प्लाट, नेहरूग्राम, डांडा लखौण्ड, प्रेमनगर अंतर्गत शांति विहार, गोविन्द, विजयपार्क और सहसपुर अंतर्गत चोयला, चन्द्रबनी में स्थल प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त जिले में कुल 3,87,954 राशन कार्ड है। इसमें अंत्योदय अन्न योजना के 37,312, प्राथमिक परिवार 2,19,827, उत्तराखण्ड राज्य खाद्य योजना 1,30,815 राशन कार्ड हैं। जिनमें कुल 35,393 ही सत्यापित हैं तथा 1445 कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को टीमें गठित कर जिले में समस्त श्रेणी के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
