उत्तराखंड (देहरादून) 13 जून 2025: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल महिला अपराधों पर कांग्रेस के आरोपों को विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तत्काल निष्पक्ष कार्यवाही होती हैं, लेकिन कांग्रेस सरकारों में दोषियों को बचाया जाता था। मुद्दाविहीन पार्टियां हमेशा नकारात्मक राजनीति करती हैं। प्रदेश की धामी सरकार ने अब तक मातृ शक्ति पर अत्याचार के जितने भी मामले आए उनमे अविलंब निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई की। हरिद्वार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना जैसे ही संज्ञान में आई तो बिना किसी भेदभाव के आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि एक और जहां पुलिस प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्रवाई कर रही है, वहीं पार्टी ने भी तत्काल आरोपित को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
कांग्रेस राजनैतिक लाभ लेने के लिए झूठ और भ्रम फैलाकर पीड़ित परिजनों के अपमान और राज्य की छवि खराब करने की इन कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस निम्न स्तरीय राजनीति का जवाब जनता ने चुनावों में दिया है। उन्होंने कांग्रेस कहा कि अपनी सरकारों में कांग्रेस ने हमेशा महिला अपराध के आरोपियों को बचाने का काम किया था।
