बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मिलकर रखीं समस्याएं
उत्तराखंड (नैनीताल) 11 जून 2025: राज्यपाल गुरमीत सिंह से मंगलवार को नैनीताल राजभवन में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही आज राज्यपाल ने बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर नैनी झील के संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने झील में बने बोट स्टैंड पर वर्षा से बचाव के लिए शीघ्र शेल्टर यांनी छत के निर्माण, झील तक जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत व सुरक्षा चेन लगाने व टिकट काउंटर के जीर्णोद्धार जैसे सुझाव दिये। राज्यपाल ने कहा कि नैनी झील न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है और इसका संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में बोट एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, नैन सिंह व विजय कुमार उपस्थित थे।
