उत्तराखंड (देहरादून) 31मई 2025: सिक्का प्लेनेट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक ने एक व्यक्ति पर ब्लैमेलिंग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक को दी तहरीर में अनिल कुमार राजवंशी निवासी वैशाली थाना कौशांबी जिला गाजियाबाद ने बताया कि वह सिक्का प्लेनेट प्राइवेट लिमिटेड देहरादून उत्तराखंड का अधिकृत प्रबंधक है। अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि पंकज अरोड़ा फोन पर ब्रोकर सुमित कपूर को ब्लैकमेलिंग करते हुए करोड़ों रुपयों की रंगदारी मांग रहा है।
