उत्तराखंड (देहरादून) 29 मई 2025: सरेराह गुंडागर्दी करने और तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के बीनपुर दुधला गांव निवासी आरव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अजय फरार है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने सिविल लाइन निवासी हर्ष चौधरी ने शिकायत की थी कि अजय और आरव चौधरी उनका पीछा कर रहे थे। रिस्पना के पास उनकी गाड़ी को रुकवाया और मारपीट करने लगे। तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस बीच बुधवार को आरव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरव ने बताया कि हर्ष चौधरी के साथ उसका और उसके साथी अजय चौधरी का विवाद हो गया था। तब से वह उसे सबक सिखाने के लिए उसका पीछा कर रहे थे। इस बीच वह सोमवार को मिला और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। – पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि अजय चौधरी की । तलाश की जा रही है।
