रायपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
उत्तराखंड (देहरादून) 22 मई 2025: दून में जमीन धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक शख्स से साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने आरोपित को नामजद कर लिया है। सहस्त्रधारा रोड के रहने वाले मोनू कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ फिरोज अली निवासी डांडा लखौंड सहस्त्रधारा रोड ने 16 दिसम्बर 2024 को अपनी डाण्डा धोरण स्थित जमीन का सौदा 8 लाख 50 हजार रुपये में किया था। जिसमें से उसने 4 लाख 56 हजार रुपये आरटीजीएस, गूगल पे व नगद रूप में अनुबन्ध पत्र के समय तक अदा कर दिए थे। अनुबन्ध पत्र में विक्रय पत्र निष्पादित करने की तिथि 16 मई 2024 से छह माह यानि 15 मार्च 2025 तक तय की गई थी। किन्तु जनवरी 2025 में जब उसने फिरोज अली को जमीन का बैनामा कराने को कहा तो वह टालमटोल कर बहाने बनाने लगा।
इस दौरान उसने रुपए लौटाने की बात भी कही। परन्तु रकम मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे यह भी पता चला कि फिरोज पर और भी कई केस चल रहे है। पुलिस ने आरोपित फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
