उत्तराखंड (मसूरी) 20 मई 2025: भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में आगामी 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। वहीं, शक्ति केंद्रो व बूथ संयोजकों की नियुक्ति करने के साथ ही 23 मई को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की रीति-नीति जनता तक पहुंचाने में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके क्षेत्र में कोई भी समस्या हो उसका संज्ञान पार्टी में करें उनके निदान का हर संभव प्रयास किया जायेगा। बैठक में पार्टी अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि 23 मई को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन और स्कूल प्रतिभाग करेंगे। बैठक को पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने किया। इस मौके पर पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, विजय रमोल, बिजेंद्र भंडारी, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, सतीश ढौंडियाल, सतीश जुनेजा, शिव अरोड़ा, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, राकेश ठाकुर, राजेश्वरी नेगी, सपना शर्मा, सीता पंवार, नर्मदा नेगी, दर्शनी सेमवाल, प्रभा बर्तवाल आदि मौजूद रहे।
