उत्तराखंड (देहरादून) 20 मई 2025: चैरिटेबल ट्रस्ट के तीन साल पूरे होने पर तेजस्विनी रविवार को झांसी ओं व्हील्स वूमेन बाइक रैली निकाली गयी। रैली में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली को उपस्थित लोगों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कनक चौक, सुभाष रोड, राजपुर रोड, हाथी बडकला से होते हुए सेंट्रियो मॉल में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सुनील, नीरज, डा. प्रिया पांडे कौशिक, रितु गुजराल, डा. जसलीन कालरा शर्मा, किरण सिंह, डा. मुकुल शर्मा, अर्चना यादव कपूर, शैली सचदेवा, अंशिका खुराना, वर्षा आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन परवेज गाजी ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रिया गुलाटी ने बताया कि तेजस्विनी का यह तीन सा का उत्सव झांसी ओं व्हील्स इस बात का संदेश देने के लिए था कि महिलाएं अपनी सुरक्षा रख सके। यह संदेश वूमेन सेफ्टी को लेकर दिया गया। इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जोशी, मेयर सौरभ थपलियाल, मिस उत्तराखंड एशिया ऐश्वर्या बिष्ट, रचना पांधी, विशाल गुप्ता, मोंटी कोहली, देहरादून फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा आदि
