उत्तराखंड (देहरादून) 18 मई 2025: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है। छात्राओं को यह स्कॉलरशिप अपनी उच्च शिक्षा तक जारी रखने या पाने के लिए प्रदान की जाएगी।
इसके लिए आवेदन करने के लिए छात्रा का किसी सरकारी स्कूल या म्युनिसिपल स्कूल से कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण करना आवश्यक है। आवेदन के समय किसी सरकारी संस्थान या निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधिया डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए। स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं को अपनी स्नातक डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी होने तक हर साल 30,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। अगर कोई छात्रा 4 वर्षों का बीएससी नर्सिंग कोर्स कर रही हैं, तो वह इन चार वर्षो में 1,20,000 रुपयों की सहायता प्राप्त करेगी। यह धनराशि हर साल दो किस्तों में छात्रा के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।
फाउंडेशन के चीफ एक्सेक्यूटिव ऑफिसर अनुराग बेहार ने अनुसार छात्रवृत्ति के लिए उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश को शामिल किया जाएगा।
