उत्तराखंड (देहरादून) 18 मई 2025: शहर के व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम से लाइसेंस लेने और पंजीकरण कराने के प्रावधान के खिलाफ – व्यापार मंडल ने आवाज उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से जनकारी मिली कि नगर निगम सीमान्तर्गत विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक लाइसेंस पंजीकरण को नगर निगम देहरादून की स्वीकृति के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यवसायों पर लाइसेंस पंजीकरण शुल्क लगाए जाने का निर्णय लिया है।
दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि जब से व्यापारी वर्ग ने इस तुगल की फरमान को पढ़ा है तबसे दून उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी नगर निगम के खिलाफ नाराजग है। इस विषय को लेकर 18 मई को दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक तय की है। कहा कि निर्णय व्यापारियों के खिलाफ है। यह नगर निगम देहरादून द्वारा व्यापारियों के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र भी है। दून उद्योग व्यापार मंडल वर्ष 1978 से व्यापारियों के हित संरक्षण के लिए लड़ता आया है और इस बार भी वार्ता आवेदन प्रतिवेदन और प्रदर्शन से लेकर आंदोलन के लिए सभी परिस्थितियों में व्यापारी समाज पूर्णतः से तैयार है।
