उत्तराखंड (देहरादून) 17 मई 2025: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने मोथरोवाला स्थित सामुदायिक भवन के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 163 ग्राम स्मैक के अलावा 63,490 रुपये की नगदी बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई गई है। उक्त आरोपी बतौर सिक्योरिटी गार्ड है और नशा तस्करी के मामले में वे पहले भी जेल जा चुका है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस संग संयुक्त अभियान में रेसकोर्स नई बस्ती निवासी आशीष सिंघल को गिरफ्तार किया है। उससे पास से 163 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उक्त आरोपी ने बताया, वे स्मैक यूपी बरेली से लेकर आया था। पेशे से वे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। स्मैक को वे स्थानीय युवकों को बेचता है। पूर्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में नशा तस्करी को लेकर वे जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया, बरामद रकम स्मैक की सप्लाई से मिली थी। कहा, देवभूमि को ड्रग्स-फ्री बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
