सीएम ने विधायक निधि योजनान्तर्गत धनराशि निर्गत करने का दिया अनुमोदन
उत्तराखंड देहरादून 14 मई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि योजनान्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये निर्धारित विधायक निधि 500.00 लाख प्रति विधायक की दर से अनुदानवार (सामान्य, अनुजाति एवं अनुजनजाति के लिए कमशः 78 प्रतिशत, 19 प्रतिशत व 3 प्रतिशत) कुल तीन सौ पचास करोड़ मात्र की धनराशि निर्गत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अन्तर्गत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामापानी-धौलकण्डी होते हुए कांडा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 3.71 करोड़, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए 5.44 करोड़, की धनराशि निर्गत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
