उत्तराखंड (देहरादून) 14 मई 2025: मुख्यमंत्री सिंचाई विभाग अभियंता को के अधीक्षण बीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा हाल नाजिर तहसील किया निलंबित
श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर गतिमान है। मंगलवार को तहसील धनोल्टी, जनपद टिहरी में नाजिर के पद पर नियुक्त वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को 15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में एक शिकायती पत्र दिया था कि उसकी पत्नी द्वारा 31 जनवरी 2025 को ग्राम छनाड़, थत्यूड जौनपुर जिला टिहरी गढ़वाल में लगभग 1500 वर्ग मी भूमि क्रय की गयी है, जिसकी दाखिल खारिज पत्रावली में तहसील नाजिर बीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा द्वारा जानबूझकर गलत आपत्ति रिपोर्ट लगायी जा रही है और सही रिपोर्ट व दाखिल खारिज में नाम चढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही हैं। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपित धनोल्टी, जनपद टिहरी गढ़वाल को शिकायतकर्ता से 15,000 (पन्द्रह हजार) की रिश्वत लेते हुए तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने आरोपित के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबन्ध में पूछताछ जारी है।
