टपकेश्वर में भक्तों ने किए विश्वनाथ जगदी शिला डोली के दर्शन
उत्तराखंड (देहरादून) 11 मई 2025: बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा शनिवार को श्री टपकेश्वर महादेव पहुंची। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर डोली का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने शीश नवाते हुए अपनी मन्नत मांगी।
मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज की अगुवाई में पूजा अर्चना की गयी। शनिवार को डोली नंदा विहार, जागृति विहार, गणेश विहार और पुष्पांजलि एन्क्लेव से होते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए श्री टपकेश्वर महादेव पहुंची। भजन कीर्तन और भोले के जयकारों के साथ डोली का स्वागत किया गया। जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना की गयी। सभी ने मनोकामना के लिए डोली से शीश नवाते हुए मन्नतें मांगी।
टपकेश्वर महादेव के महंत भरत गिरी महाराज ने डोली यात्रा में आए सभी लोगों को भगवान शिव के प्रसाद और पटके देकर सम्मानित किया। इसके बाद डोली यात्रा अपने अगले पड़ाव श्री भद्रराज मंदिर के लिए प्रस्थान किया। डोली शनिवार रात्रि विश्राम के लिए राधा-कृष्ण मंदिर मसूरी पहुंचेगी। इस मौके पर लालचंद शर्मा, यात्रा समिति के अध्यक्ष रूप सिंह, सचिव भरत सिंह, पश्वा कुंवर सिंह राणा, इंद्रभूषण बडोनी, मनोज नौटियाल, कैलाश मैठाणी, कुसुम सकलानी, लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल, रोशनी डंगवाल नैथानी, उषा बडोनी मैठानी, कविता, देवेश्वरी, संजय जैन, विवेक सूरी, राकेश गुप्ता, मनोज राणा, परमवीर सिंह, श्यामलाल आदि मौजूद थे।
