उत्तराखंड (नई टिहरी) 10 मई 2025: शराब पीकर वाहन चलाना 2 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिए हैं।
एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के क्रम में कोतवाली पुलिस कोटी कॉलोनी में चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार को रोककर जांच की गई तो वह शराब नशे में पाया गया। जबकि नई टिहरी में भी एक कार चालक शराब के नशे में धुत होकर ड्राइव करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों चालकों को अलकोमीटर से चेक करने पर कार चालक और बाइक चालक के शराब पीने की पुष्टि होने पर बाइक चालक बिजेंद्र सिंह (35) निवासी ग्राम नगर थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल और कार चालक राकेश निवासी ग्राम मांजफ टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया किया गया है।
