उत्तराखंड (देहरादून) 9 मई 2025: गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शाखा के वार्षिक अधिवेशन में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गयी।
बुधवार को शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक अधिवेशन हुआ। शाखाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह व सांस्कृतिक सचिव कै वाईबी थापा का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष भावेश्वर शर्मा ने विगत वर्ष के कार्यों एवं आय-व्यय का ब्यौरा रखा। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र समीक्षा थापा, प्रतीक गुरुंग, विभुषा खनाल, नंदिनी बुराथोकी को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम मुखिया संजय थापा, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह थापा, राम सिंह बुडाथोकी, जेबी राना, नारायण सिंह थापा, अमित क्षेत्री, मीना शर्मा, भरत सिंह थापा, दिल बहादुर क्षेत्री, भविष्य शर्मा आदि मौजूद थे।
