उत्तराखंड (देहरादून) 5 मई 2025: रायपुर थाना क्षेत्र के दस हजार रुपए के इनामी गौ तस्कर को एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। उसके साथियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना रायपुर में गौवंश तस्करी के दो मुकदमे दर्ज हैं।
इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में रविवार को एसटीएफ टीम ने कलियर क्षेत्र से गौवंश तस्करी की घटना में शामिल दस हजार रुपये के इनामी बदमाश कलीम कुरैशी निवासी अधोईवाला रायपुर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि कलीम के खिलाफ थाना रायपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपित कलीम कुरैशी तब से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया। फरार चल रहे बदमाश के बारे में एसटीएफ की टीम को मिली सटीक सूचना के आधार पर कलीम को आज कलियर हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
