उत्तराखंड (नैनीताल) 2 मई 2025: नैनीताल में हिन्दू नाबालिग बालिका के साथ 65 वर्षीय मो. उस्मान द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि के बाद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए है। प्रकरण की साम्प्रदायिक संवेदनशीलता और संभावित तनाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने मल्लीताल क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तल्लीताल के लिए अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व, मल्लीताल बाजार के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट व मल्लीताल मस्जिद परिसर के लिए उप जिलाधिकारी न्यायिक को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, दिन-रात्रि पुलिस गश्त, सत्यापन अभियान और फ्लैग मार्च सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए है। नमाज स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, साइबर निगरानी बढ़ाने व भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए है।
