उत्तराखंड (कालसी) 30 अप्रैल 2025: थाना क्षेत्र अंतर्गत बैराटखाई मार्ग पर पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी कालसी में उपचार कराया गया है। मंगलवार को चकराता से विकासनगर की ओर आ रही पर्यटकों की कार बैराटखाई रोड पर बागी खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल लोगों उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि कार में एक पर्यटक दंपत्ति और चालक सवार थे। पंजाब फतेहगढ़ के तिरफान माजरा निवासी चालक सुरेंद्र सिंह और शक्तिनगर-दिल्ली निवासी महेंद्र कुमार अग्रवाल को हल्की चोटें आई, जबकि अन्य कार सवार अनीता अग्रवाल का पैर फ्रैक्चर हो गया। दो घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
