उत्तराखंड (विकास नगर) 30 अप्रैल 2025: जौनसार में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने परशुराम मंदिरों में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी।
जौनसार में कालसी ब्लाक के ग्राम गडोल, बोहरी, डिमऊ में परशुराम मंदिर गडोल में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने महाराज की विशेष पूजा की उसके बाद मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद विरतण किया गया। वहीं बोहरी व डिमऊ स्थित मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गयी। बोहरी गांव के प्राचीन परशुराम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के पुजारी व देव माली ने बताया कि प्रतिवर्ष प्राचीन परशुराम मंदिर बोहरी में परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान पुजारी मंदिर के पुजारी गुलाब सिंह,. देवमाली किशन सिंह, वजीर रण सिंह, भंडारी खजान सिंह, देव बाजगी गोविंद राम, देव माली संजय, मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, आदेश सिंह, संटी चौधरी, सुंदर सिंह, अमर राय आदि मौजूद रहे।
वहीं भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शिक्षण संस्थानो में भी धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में छात्र-छात्राओं को परशुराम की जीवनी बताई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, शिक्षक अनीता गोयल, छत्रपाल सिंह, पंकज नौटियाल, सुभाष चमोली, सार्थक, आरती आदि मौजूद रहे।
