उत्तराखंड (देहरादून) 8 अप्रैल 2025: जीएमएस रोड स्थित एक खाली प्लाट पर कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की लपटों से पास खड़ी कार व स्मार्ट सिटी के पाइप भी जल गए।
सोमवार सुबह थाना वसंत विहार और फायर स्टेशन को सूचना मिली कि जीएमएस रोड में एक खाली प्लॉट पर कूड़े के ढेर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से प्लॉट के पास रखे स्मार्ट सिटी के कुछ पाइप और एक कार जल गई। सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल व फायर स्टेशन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
