उत्तराखंड (देहरादून) 2 अप्रैल 2025: वरिष्ठ पुलिस अर्धीक्षक ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ का्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत एक आरोपी कौ जिला बदर किया।
पुलिस ने बताया कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत शीतला विहार अजबपुर निवासी अनुज पुत्र गोपाल जो अष्राधी है और जिसके विरुद्ध चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मुकंदमे दर्ज हैं। अनुज को जिला बदर करने के लिए उसके विरूद्ध धारा तीन में गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गयी थी।उस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश दिए ।
