उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 31 मार्च 2025: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत2082 हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष में श्रीराम सेवा दल के कार्यकर्ताओ द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । शहर के मुख्य मार्गो में शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रीराम सेवा दल के संरक्षक संजय घिल्डियाल ने बताया सेवादल अपनी सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता के लिये कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही हिंदुओं का नव वर्ष हैं। इस दिन नया हिंदू पंचाग का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नव वर्ष चेत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होता है। विक्रम संवत भारत में सर्व मान्य संवतसर है। इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की भगवान राम का राज्याभिषेक आर्य समाज की स्थापना आज इस दिन हुआ था। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र शुभारम्भ के इस अवसर पर सेवा दल के संरक्षक रोमी थपलियाल ,आशीष उनियाल,भगवती कठैत, हरि सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र रावत,राजेंद्र बडथ्वाल, दिनेश उनियाल, मनीष बडोनी आदि लोग उपस्थित थे।
