उत्तराखंड (देहरादून) 30 मार्च 2025: केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी में टीएचडीसी के सहयोग से स्थापित किये जाने वाले अस्पताल और मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया है । उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और टिहरी के विधायक और पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ने शनिवार को खट्टर से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का कार्य शुरू करने का आग्रह किया।
गतवर्ष 15 जुलाई को विधायक किशोर उपाध्याय के अनुरोध पर ऊर्जी मन्त्री ने मेडिकल कालेज बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन अस्पताल और मेडिकल कालेज हेत् भूमि का चयन कर चुकी है। खट्टर ने टीएचडीसी के सीएमडी को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार से सहयोग कर यथाशीघ्र मेडिकल कालेज की स्थापना हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी पूर्व में ही स्वास्थ्य शिक्षा सचिव को स्पष्ट निर्देश दे चुके है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने सभी स्टेट होल्डर के साथ बैठक पूर्व में ही कर ली है। मुख्यमंत्री धामी ने मेडिकल कालेज की स्थापना की घोषणा पूर्व में ही कर चुके है। अभी डॉ रावत ने टिहरी भ्रमण के दौरान यहां मेडिकल कालेज की स्थापना की बात कही है।
