उत्तराखंड (देहरादून) 27 मार्च 2025: दिन में काम की तलाश के दौरान रैकी कर रात को चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया गया है। चोरी को उस समय अंजाम दिया गया था,जब परिवार बेटी का रोका करने के लिए घर बंद करके शहर से बाहर गया हुआ था। पटेलनगर कोततवाली पुलिस ने भी बंद घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। 21मार्च को सतीश कुमार निवासी संस्कृति कालोनी ने शिकायत दी थी। वह 20 मार्च को नजीबाबाद गये थे।अगले दिन सुबह पड़ोसी ने उन्हें घर में चोरी होने सूचना दी थी। वापस आये तो देखा कि उनके घर के दरवाजे खुले थे। घर से ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली थी। आईएसबीटी क्षेत्र से विशाल कुमार और राजकुमार को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों बिजनौर के रहने वाले हैं। वह नकरौदा क्षेत्र में किराये पर रह रहे हैं। दिन में काम ढूंढने के बहाने बंद घरों की रेकी करके रात्रि में चोरी को अंजाम देते हैं।
