उत्तराखंड (काशीपुर) 26 मार्च 2025: ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी का चैतीमेला पूर्व की तरह ही लगाया जाएगा। मेला प्रशासन ने नक्शा तैयार कर लिया है। उसके मुताबिक ही दुकानें, मनोरेंजन स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्था होगी। मेला 30 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा। मेलाधिकारी एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर समिति और प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद मेला स्थल के लिए नया नक्शा बनाया गया है। फूड जोन समेत अन्य दुकानों के लिए भी स्थान निरधारित किए गए हैं। ब्लॉक कार्यालय की ओर से दो और दूसरे रास्ते पर एक पार्किंग बनाई है। उन्होंने बताया मेले के अंदर दकानों के बीच से जाने वाले रास्ते को भी दमकल विभाग के मानकों के मुताबिक बनाया गया है। उधर, नगर निगम के एसएनए कमल सिंह मेहता ने बताया कि चौती मेला परिसर में श्रद्धाल्ओं के लिए बने पक्के शौचालयों की साफ-सफाई का कार्य निगम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इसके अलावा मेला परिसर व आसपास की सड़कों की भी सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में निगम का सचल शौचालय भी रहेगा।
