उत्तराखंड (काशीपुर) 19 मार्च 2025: उधमसिंह नगर जिले में खटीमा के बाद प्रशासन ने अब काशीपुर व सितारगंज में बिना मदरसा बोर्ड में पंजीकरण के संचालित हो रहे मदरसों कार्रवाई की है। प्रशासन ने काशीपुर में आठ व सितारगंज में दस अवैध मदरसों को सील कर दिया। काशीपुर में बंद मिले तीन मदरसों के विरुद्ध अग्रिम जांच शुरूकर दी है और सितारगंज में सात को नोटिस दिया गया है। साथ ही इनमे अध्ययन-अध्यापन कर रहे छात्रों-शिक्षकों की जांच के साथ ही उनका वेरीफिकेशन कराने के लिए शिक्षा विभाग व पुलिस को निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह व छत्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम अल्ली खां इलाके में पहुंची। वहां संचालित मदरसा फैजुल उलूम का किसी संस्था व बोर्ड से पंजीकरण नहीं मिला। गोसिया गुजाहिबुल उलूगपाकिजा कालोनी जसपुर, तालीम- उलकुरान लालपुर, इस्लामिया अरबियाजफर उलूम बाबरखेड़ा, गुलशन- ए-रजा, बाबरखेड़ा, अरविया सिद्वीकउल उलूम थाना साबिक, अबियाबनातुल मुस्लिमीन अल्लीखां बिना अनुमति संचालित होते मिले।
