उत्तराखंड (मसूरी) 25 फरवरी 2025 : शराब पीकर वाहन चलाते हुए हुड़दंग मचाना हरियाणा के पांच पर्यटक युवकों को भारी पड़ गया।पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के साथ ही वाहन सीज कर दिया।कोतवाल संतोष कंवर ने बताया कि मसूरी पुलिस हैप्पी वैली क्षेत्र में वाहन संख्या एचआर 51 बीक्यू 4481 में पांच युवक सवार थे, जो नशे की हालत में हुडदंग मचा रहे थे। जब वाहन को रोककर चालक को एल्कोमीटर से चेक किया गया तो शराब की पुष्टि हुई। इस पर वाहन को सीज कर दिया गया। वहीं,चालक व उसके साथियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोपियों राहुल पुत्र संदीप,योगेश पुत्र अशोक, पवन पुत्र राजवीर, विपुल पुत्र संजय और कुमोद शर्मा पुत्र स्व. भूपेंद्र निवासी ग्राम पोस्ट डाकला थाना सदर जिला झज्जर (हरियाणा) के खिलाफ कार्रवाई की गई ।
