उत्तराखंड (देहरादून) 10 फरवरी 2025: नथुवावाला क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेडखानी करने के मामले में कुछ युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला रायपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
नाबालिग की ओर से दी तहरीर के आधार पर छेड़खानी तथा पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला ये है कि दोनों युवकों में से एक युवक के दूसरे समुदाय से होने के कारण काली सेना के भूपेश जोशी, उसके साथी अजय, वैभव पंवार व अन्य द्वारा दूसरे समुदायों के विरोध में नथुवावाला में एक सभा कर दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों के बैनर और पोस्टर आदि फाड़ दिए थे। दूसरे समुदाय के लोगों के विरुद्ध अम्यांदित भाषा का प्रयोग करते हुए दोनों समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। जिसका संज्ञान एसएसपी ने लिया। एसएसपी के निर्देशों पर एसआई संजय रावत की तहरीर के आधार पर भूपेश जोशी, वैभव पंवार,अजय व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया है।
