उत्तराखंड (देहरादून) 31 जनवरी 2025: सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्र होकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई है कि विधायक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए । दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि विधायक ने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित कर रखी हैं। उन पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। मांग की है कि विधायक द्वारा गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को सरकार में निहित कर उस पर स्कूल व अस्पताल बनाए जाए। कहा कि ऐसा नियम बनाया जाना चाहिए जिससे इस तरह के लोगों को भविष्य में चुनाव लड़ने की अनुमति न मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में कावेरी जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, हिमांशु धामी, संजय, आशीर्ष, अरविंद, अनुराग, नदीम जावेद, राजू मिश्रा, अजय मौर्य आदि शामिल रहे।
