उत्तराखंड में नशे के खिलाफ अभियान की जानकारी दी :बोले-2025 तक ड्रग्स फ्री होगा प्रदेश
उत्तराखंड (देहरादून) 11 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई कार्रवाई ओर विशेष अभियानों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हम 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं। युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत,प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और इसके अवैध व्यापार में लगे हुए पेशेवर अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है।
उन्होंने कहा कि एंटी नार्कोटिंग टास्क फोर्स प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। पिछले सालों में 2183 जागरूकता रैली 1050 गोष्ठियां,75 नुक्कड़ नाटक और 10 मैराथन का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और लोगों को सीधे तौर पर जागरूक किया गया। इसके अलावा सरकार विभागों और विभिन्न संस्थाओं के प्रयासों और समन्वय से नशे के विरुद्ध लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
