उत्तराखंड (देहरादून) 11 जनवरी 2025: उत्तराखंड टिहरी का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जर्मनी के बर्लिन से लापता हो गया बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था और वहां होटल में कार्यरत है।
युवक के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान है परिजनों ने उत्तराखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है कि बेटे को सुरक्षित भारत लाया जाए। परिजनों ने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मूल रूप से उत्तराखंड से भाट गांव भिलंग टिहरी गढ़वाल निवासी बुद्धि प्रकाश सेमवाल की पत्नी वह बच्चे रुड़की में रहते हैं। बुद्धि प्रकाश करीब 2 साल से जर्मनी के बर्लिन में होटल में कार्य करता है। 4 जनवरी को वह अचानक कमरे से बाहर गए और फिर लौटकर नहीं आए अन्य साथियों ने इसकी जानकारी बुद्धि प्रकाश के परिजनों को दी बताया जा रहा है की बुद्धि प्रकाश का भाई अंबाला में पंडिताई करता है। जबकि दूसरा भाई जापान में होटल में काम करता है दोनों भाई अब बुद्धि प्रकाश की तलाश में जुट गए हैं। और उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि उनको अपने भाई को ढूंढने में मदद मिले।
