उत्तराखंड (देहरादून) 17 दिसंबर 2024: सोमवार को रिग रोड किसान भवन में आयोजित अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री को पत्र सौपा। जिस पर मंत्री ने उचित कार्यवाही करने और सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ होती है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग से कार्य करने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक अजय वर्मा, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ अध्यक्ष डीएस अग्रवाल,महामंत्री केएस मनोला, संरक्षक सीएस असवाल, पीपी सैनी, मनोज गुसाई, विनोद पटवाल, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
