उत्तराखंड (देहरादून) 17 दिसंबर 2024: थाईलैंड के पाथुमथानी में आयोजित बीडब्ल्यूएफ जूनियर इंटरनेशनल सीरीज टूर्नामेंट में देहरादून के आदित्य सिंह नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य नेगी ने ब्वायज सिंगल अंडर-13 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
आदित्य नेगी ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के चेउक यी एथन को 23-25, 22-20, 21-14 से मात दी। सेमीफाइनल में आदित्य ने थाईलैंड के सांगफूम वंगसीरियम्नुल को 21-14, 21-19 से पराजित किया । फाइनल में आदित्य सिंह नेगी ने मलेशिया के जी होंग चाइम को 21-17, 22-20 से हराया। आदित्य नेगी ने अपने जोड़ीदार हल्द्रानी के तन्मय वर्मा के साथ खेलते हुए हाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-13 के युगल वर्ग का खिताब जीता था। आदित्य नेगी बैंगलुरू में प्रकाश पादुकोण एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे है। शानदार उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव वीएस मनकोटी समेत सभी पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।
