उत्तराखंड (देहरादून) 12 दिसंबर 2024 : इस समय मौसम शुष्क है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क ही रहने वाला है।
न्यूनतम तापमान लगातार कम होता जा रहा है। अधिकतम तापमान भी कम हो रहा है। ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। तापमान गिरने से सुबह, शाम और रात को ठंड बढ़ रही है लेकिन बारिश नहीं होने से वातावरण में खुश्की है। इससे लोगों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ऊंची पहाड़ियों में अवश्य बर्फबारी के आसार हैं लेकिन देहरादून,हरिद्वार, उधमसिंह नगर समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों ही गिरने के आसार हैं। शीतलहर चलती रहेगी। दून में जहां अच्छी धूप राहत देगी वहीं शाम से लेकर सुबह तक ठंड बढ़ती ही रहेगी।
