उत्तराखंड (विकास नगर) 12 दिसंबर 2024 : महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर के आर्यन नेगी कक्षा 9 का अंडर 14 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ।
68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एसजीएफआई तत्वाधान में महाराष्ट्र के अमरावती में अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता का 11 से 14 दिसम्बर तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर के कक्षा 9 के छात्र आर्यन नेगी को चुना गया है।आर्यन नेगी ऑलराउंडर के रूप मेंउत्तराखंड की टीम में सम्मिलित हैं।
क्रीड़ा प्रभारी कुंवर सिंह राय ने बताया कि एक किसान परिवार का बेटा आर्यन नेगी अपनी लगन और मेहनत के बल पर उत्तराखंड की टीम में सम्मिलित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने छात्र का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आर्यन नेगी खेल में कोच और खिलाड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल, क्रीडा प्रभारी कुंवर सिंह राय, भारतसिंह चौहान, कुशालानंद पुरोहित, शूरवीर तोमर, अमित कोठियाल, सरिता बिजवान, सुमित कुमार, कमल बिष्ट, एकता चौहान, सरिता सैनी,कृष्णा जोशी, धीरज उनियाल, चेतन रमोला, बिंदास गैरोला आदि मौजूद रहे।
