उत्तराखंड (देहरादून) 9 दिसंबर 2024: जगन्नाथ की 25वीं रथयात्रा 14 जनवरी को शहर में निकाली जाएगी। यात्रा में गढ़वाली बैंड की धुन के साथ संकी्तन, डांडिया नृत्य और भजन होंगे। रविवार की विष्णु विहार में जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ट्रस्टी अजय भटनागर ने बताया कि 12 जनवरी को नेहरू कॉलोनी में संकीर्तन होगा। 14 को कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के सामने पार्क से रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो फव्वारा चौक, आराधर, धर्मपुर चौक, रिस्पना से मंदिर पहुंचेगी। 18 को समापन में मधुबन आश्रम ऋषिकिश से परमानंद महाराज प्रवचन देंगे। इन दिनों मंदिर और मूर्तियों को सजाने का कार्य चल रहा है। बैठक में बुद्धिराजा,अजय गोयल, राजीव गुप्ता, नाथीराम,अवधेश सक्सेना, संजय भटनागर,नीलम वाधवा, अलका दत्ता, निशा, विजया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
