उत्तराखंड (देहरादून) 9 दिसंबर 2024: केशवपुरी बस्ती डोईवाला में रविवार सुबह सत्यापन अभियान चलाया इस दौरान करीब 140 किराएदारों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए सत्यापन किया गया। जिनमें 32 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस सत्यापन न कराने पर 3.20 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं, छह व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम में चालान कर मौके पर ही 1500 रुपये का जर्माना भी वसूला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के सत्यापन अभियान चलाए जाते हैं। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए ने इस तरह के अभियान जरूरी हैं। जिससे न संदिग्धों की पहचान की जा सके और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने बताया कि इस तरह के सत्यापनन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही जिन लोगों ने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया है वह तत्काल पुलिस सत्यापन करा ले अन्यथा उसकी जिम्मेदारी मकान मांलिक की होगी।
