उत्तराखंड (देहरादून) 3 दिसंबर 2024: शहर में सक्रिय चोर बीते एक सप्ताह में दो बंद घरों को निशाना बना गए। कहीं से चोर सेनेन्ट्री के सामान और चांदी के गहने तो कहीं से नगदी और सोने के गहने पर हाथ साफ कर गए। मेहूंवाला मा्फी निकट टी प्वाईंट की रहने वाली असमा फहीम ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनका नया मकान वन बिहार मेहुवाला माफी में बनाया गया है । वे दोनों राजकीय सेवा मे कार्यरत होने के कारण बाहर रहते हैं ।उनके इस मकान से 24 नवम्बर और 26 नवम्बर की रात चोर सेनेट्री का सभी सामान व गैस सिलेंडर के साथ ही दो जोडी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में विजय सिंह गुसांई निवासी 33/11 केवि सब स्टेशन (यूपीसीएल) बिंदाल ने कैन्ट पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि रविवार एक दिसम्बर को दोपहर करीब दो बजे किसी काम से वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बाजार गए थे। शाम चार बजे उन्हें उनके पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर आने पर उन्होने देखा कि दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ है। अंदर कमरे में डबल बैंड पर सारा समान बिखरा पड़ा है। जिसमें जेवर का बक्सा और बच्चो के पर्स व गुल्लक गायब थे। इसमें गले का सोने का हार, चेन, कान व कुंडल, हाथ के कड़े आदि शामिल हैं । गहनों के साथ ही करीब 20 हजार रुपए की नकदी भी गायब थी। शिकायत पर पटेलनगर और कैट पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
