उत्तराखंड देहरादून 3 दिसंबर 2024: डाट माता मंदिर टनल के पास ड्यूटी कर रहे राज्य सचल दल में तैनात पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान को टक्कर मारने के आरोपित कार सवार मौके से फरार हो गया। कार सवार के खिलाफ क्लेमेन्टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
सोमवार सुबह कुन्दन सिंह तोमर (राज्यकर अधिकारी सचल दल) देहरादून डाटमाता मंदिर टनल के पास अपनी टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहारनपुर की ओर से आने वाली कार ने रोड़ से हटकर खडे पीआरडी जवान जंग बहादुर (35) पुत्र विजय बहादुर निवासी प्रीतम रोड देहरादन को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जंग बहादुर को टक्कर मारने के बाद कार सवार वापस यु-टर्न लेकर सहारनपुर उत्तर प्रदेश की ओर भाग गया। दुर्घटना में घायल पीआरडी जवान जंग बहादुर को तुरन्त महन्त इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में थाना क्लेमेन्टटाउन पर कुन्दन सिंह तोमर ( राज्य कर अधिकारीसचल दल आशारोडी ) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
