उत्तराखंड (देहरादून) 11 नवंबर 2024: नशे में धुत कार चालक ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी इसके बाद पुलिस बैरियर को भी टक्कर मार दी। ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक ने नाम पता पूछा तो आ्वेश में आकर उप निरीक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उप निरीक्षक के चोटें आई और आरोेपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अशोक कुमार की तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में है । उपनिरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बताया गया कि अशोक कुमार की रात के समय वह ड्यूटी में था। करीब 11. 40 बजे नयागांव की तरफ से आ रही ब्रेजा कार के चालक ने बड़ोवाला पुल पर स्थित बैरियर पर टक्कर मार दी। तभी एक और कार चालक दिनेश कुमार मौके पर आए। उन्होंने बताया कि कार से उनकी कार को भी टक्कर मारी गई है। रोकने पर नहीं रुका। पीछा करते हुए यहां तक आया। कार को चेक किया तो चालक के साथ एक डेढ वर्ष की बच्ची भी थी। चालक नशे में था। चालक से नाम पता पूछा गया तो आवेश में आकर उसने अपना नाम प्रशांत भंडारी निवासी नत्थुवाला देहरादून बताया ।
