उत्तराखंड (देहरादून) 10 नवंबर 2024: ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदर के साथ दुर्वहार, धमकी और स्टाफ के साथ मारपीट आरोप मामले में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे है। इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले बॉबी को पथराव सहित अन्य मामले में सशर्त जमानत स्थानीय कोर्ट से मिली थी। हाल में हुआ घटनाक्रम बॉबी की जमानत की शर्तों के विपरीत जाता दिख रहा था। बॉबी पंवार को नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पूछताछ के लिए बुलाया था।
दरअसल, फ़रवरी 2023 में गांधी पार्क के बाहर बेरोजगार संगठन से जुड़े युवाओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान लाठी चार्ज और पथराव की घटना हुई थी। ऐसे में पुलिस ने बॉबी पंवार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने कई दौर की सुनवाई होने के बाद देहरादून की स्थानीय अदालत ने बॉबी को सशर्त जमानत दी थी।
कहा गया था कि बॉबी पंवार कोई ऐसा कृत्य नहीं करेंगे जिससे इन शर्तों का उलंघन हो। बीती बुधवार को हुई घटना के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद माना यही जा रहा था कि जल्द नगर कोतवाली पुलिस बॉबी पवार को गिरफ्तार कर सकती है। जिसमें पूर्व मिली सशर्त जमानत को भी आधार बनाया जा सकता है। लिहाजा अब बॉबी पवार हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं।
